विमानन और एयरोस्पेस

विमानन रखरखाव छविविमानन और एयरोस्पेस उद्योग कनाडा और विश्व दोनों में तेज़ी से बढ़ते हुए उद्योगों में से एक है। विमानन रखरखाव क्षेत्र में उद्योग की उन्नति के साथ वृद्धि हो रही है।

कनाडा एयरक्राफ़्ट और एयरक्राफ़्ट सिस्टम्स और घटकों के रखरखाव और पूरी मरम्मत में विशेषज्ञता के लिए ख्यातिप्राप्त है। कनाडाई फ़र्म दुनिया भर में सैन्य और वाणिज्यिक दोनों ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीय और प्रतियोगितात्मक रखरखाव सेवाएँ प्रदान करती हैं।

कनाडा के विमानन रखरखाव और एयरोस्पेस निर्माण क्षेत्र मूल उपकरण निर्माताओं (original equipment manufacturers (OEM)/constructeurs de matériel (CM)), स्वीकृत रखरखाव संगठनों (Approved Maintenance Organizations (AMO)/organismes de maintenance agréés (OMA)) और तृतीय-पक्ष सेवाएँ प्रस्तावित करने वाले वायु संचालकों (AirOperators/les exploitants aériens)द्वारा तैयार किए गए हैं।

विमानन और एयरोस्पेस में कार्य करना

इस क्षेत्र के लिए विभिन्न फ़ील्ड्स जैसे कि भौतिकी, रसायन, जल विज्ञान, वायु विज्ञान, धातु विज्ञान, वायविकी, गैस गतिशीलता या माइक्रो इलेक्ट्रॉनिकी की विशेषीकृत जानकारी और कौशल सेट वाले मशीन चालकों, डिज़ाइनरों, यांत्रिकों तकनीकीविदों, अभियंताओं और निरीक्षकों की आवश्यकता है।

इस क्षेत्र में किए गए कार्य कठोर गुणवत्ता आश्वासन मानकों को पूरा करने वाले होने चाहिए। कनाडाई फ़र्म अत्याधुनिक तकनीकी और नवीनतम उपकरण का उपयोग करती हैं और उद्योग मानकों का दृढ़ता से पालन करती हैं। कनाडा में वैश्विक रूप से मान्यता-प्राप्त सुरक्षा विनिमय व्यवस्था है।

अधिकांश कार्यों के लिए प्रतिघंटा मजदूरी कनाडाई औसत से अधिक है. नागरिक और सैन्य दोनों ही कार्यबलों में कैरियर  उपलब्ध हैं। यहाँ कैरियर में उन्नति के कई अवसर हैं और कामगार एक उच्च स्तर की कार्य संतुष्टि जताते हैं।

उद्योग में प्राप्त किए गए कौशल पूरे कनाडा में हस्तांतरणीय हैं।

कुशलता और प्रशिक्षण

क्षेत्र के अधिकांश व्यवसायों के लिए ठोस कंप्यूटर ज्ञान, कोई महाविद्यालयीन प्रमाण-पत्र या विश्वविद्यालयीन डिग्री, उत्कृष्ट मैन्युअल कौशल, उत्तम लिखने और बोलने के संप्रेषण कौशल और दस्तावेज़ उपयोग करने की क्षमता की आवश्यकता होती है।

पूरे कनाडा में कई विभिन्न प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा विमानन कार्यक्रम महाविद्यालयों में पढ़ाए जाते हैं और कई कनाडाई विश्वविद्यालयों में एयरोस्पेस अभियांत्रिकी कार्यक्रम प्रस्तावित किए जाते हैं। 24 लाइसेंसप्राप्त और गैर-लाइसेंसप्राप्त व्यापारों के लिए स्वैच्छिक उद्योग प्रमाण-पत्र कनाडाई विमानन और एयरोस्पेस में मानव संसाधन विकास के लिए परिषद (Canadian Aviation Maintenance Council (CAMC)/Conseil canadien de l’entretien des aéronefs (CCEA)) द्वारा उपलब्ध हैं। यह प्रमाणीकरण पेशेवर योग्यता की उच्चतम डिग्री दस्तावेज़ीकृत करता है।

एयरक्राफ़्ट पर पूर्ण किए गए सभी रखरखाव ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा लाइसेंसप्राप्त एयरक्राफ़्ट रखरखाव अभियंताओं (Aircraft maintenance engineers (AME)/Techniciens et techniciennes d’entretien d’aéronef (TEA)) द्वारा प्रमाणित होने चाहिए। AME/TEA प्रशिक्षण, अनुभव और परीक्षा आवश्यकताएँ लाइसेंस श्रेणी द्वारा निर्दिष्ट की जाती हैं: रखरखाव (M1 और M2), संरचनाएँ (S) या वायविकी (E) ।