कला और संस्कृति

संस्कृति छविसांस्कृतिक क्षेत्र आर्थिक उन्नति का प्रधान चालक है। क्षेत्र पूरे देश में समुदायों में जीवन की गुणवत्ता में भी योगदान देता है, और कनाडा की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति, सभी रूपों में कला और संस्कृति दॄष्टिकोणों और विचारों को निर्मित, व्यक्त और साझा करने के लिए लोगों को एकसाथ लाती है।

विकसित होती रचनात्मक अर्थव्यवस्था में, सांस्कृतिक क्षेत्र नौकरियाँ निर्मित करता है, व्यवसायों को आकर्षित करता है, नवीनीकरण का परिपोषण करता है और विश्व स्तर पर कनाडा को प्रसिद्ध बनाता है। यह व्यक्तिगत, सामुदायिक और राष्ट्रीय विकास को योगदान देते हुए, नई तकनीकी और वैश्वीकरण पर पनपना अंगीकार करता है।

कला और संस्कृति में कार्यरत

सांस्कृतिक कर्मचारी उन सभी को शामिल करते हैं जो "रचनात्मक श्रॄंखला" में कार्य करते हैं जो, रचना उत्पादन, निर्माण, वितरण और संरक्षण को सम्मिलित करते हैं। वे कलाकार, तकनीशियन, प्रबंधक और/या उत्पादक हो सकते हैं।

सांस्कृतिक कर्मचारी बड़े, मध्यम और छोटे व्यवसायों और संगठनों में नियोजित हैं। कई स्व-नियोजित हैं। वे अपनी कला प्रकार के लिए अपने जोश के लिए जाने जाते हैं जो उन्हें प्रायः अपूर्वानुमानेय आय, बहुधा लंबे समय और अत्यधिक अपेक्षित समय सीमाओं के साथ कार्य करने का इच्छुक बनाता है।

उद्योग में इन क्षेत्रों में व्यवसाय हैं:  

  • जीवंत निष्पादन कलाएँ: कलाकार, नर्तक, ऑपेरा गायक, सर्कस कलाकार, पटकथा लेख, नॄत्य निर्देशक, मंच प्रबंधक, प्रकाश तकनीशियन इत्यादि।  
  • लेखन और प्रकाशन: लेखक, कॉपी एडिटर, प्रूफ़रीडर, प्रकाशक इत्यादि।
  • दृश्य कला और शिल्प: चित्रकार, बुनकर, वास्तुशिल्पी, कला डीलर, फोटोग्राफर इत्यादि।
  • फ़िल्म, टेलीविज़न और प्रसारण: फ़िल्मनिर्माता, प्रसारक, मेकअप कलाकार, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, प्रॉप संचालक इत्यादि।
  • डिजिटल मीडिया: दूरस्थ शिक्षा विशेषज्ञ, वेबसाइट डिज़ाइनर, खेल डेवलपर इत्यादि।
  • संगीत और ध्वनि रिकॉर्डिंग: कंपोज़र्स, संगीतकार, बुकिंग एजेंट इत्यादि।
  • विरासत: संग्रहालय के क्यूरेटर, पुस्तकालय अध्यक्ष, अभिलेखाध्यक्ष, संरक्षणवादी इत्यादि।
  • सांस्कृतिक प्रबंधन: मानव संसाधन प्रबंधक, कला व्यवस्थापक, निधि उपजाने वाले इत्यादि।

कुशलता और प्रशिक्षण

क्षेत्र में कैरियर मार्ग प्रायः अद्वितीय होते हैं। सफलता प्रतिभा, अभिप्रेरण, अंतर्वैयक्तिक कौशल और व्यवसाय और प्रचार करने की क्षमता पर निर्भर करती है।

क्षेत्र एक विस्तॄत शिक्षण पृष्ठभूमि के लोगों को आकर्षित करता है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और निजी संस्थानों के कई सांस्कृतिक क्षेत्रों में विशेषीकृत प्रशिक्षण उपलब्ध है। व्यावसायिक कौशल सामान्य रूप से क्षेत्र के और विशेष रूप से स्व-नियोजित लोगों के लिए उपयोगी हैं।  

इसके आगे, सांस्कृतिक कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में तकनीकी के साथ कार्य करने की क्षमता की आवश्यकता होती है।