एशिया प्रशांत प्रवेशद्वार
ब्रिटिश कोलंबिया की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और एशिया के साथ पुराने सांस्कॄतिक संबंध एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ व्यापार के लिए कनाडा के पश्चिमी तट को प्राकृतिक प्रवेशद्वार बनाते हैं। यह प्रवेशद्वार विश्वस्तरीय परिवहन नेटवर्क द्वारा समर्थित है-हवाईअड्डों, बंदरगाहों, रेल और सड़क संपर्कों और सीमा क्रॉसिंगों की एक एकीकृत आपूर्ति श्रॄंखला-जो इसे उत्तर अमेरिका के लिए प्रधान एशिया प्रशांत व्यापार गलियारा बनाती है।
सफल वैश्विक व्यापार अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रॄंखलाओं द्वारा प्रभावी रूप से वस्तुएँ ले जाने पर निर्भर करता है। लोगों और वस्तुओं को-शीघ्रता और विश्वसनीयता-से ले जाने वाला प्रचालन तंत्र प्रतिस्पर्धात्मकता के महत्वपूर्ण निर्धारक तत्व है। अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य में कनाडा की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए, महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और प्रवेशद्वार अधोसंरचना में बड़े निवेश लगातार जारी हैं।
प्रवेशद्वार में कार्य करना
एशिया प्रशांत प्रवेशद्वार के निर्माण, विस्तार और संचालन कार्यों के लिए विविध कौशलों और अनुभव वाले कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।
इन क्षेत्रों में कैरियर अवसर पाए जा सकते हैं जैसे कि:
ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कैरियर अवसर। Lower Mainland और Prince Rupert/Kitimat क्षेत्र निर्माण और दीर्घ अवधि के संचालन, दोनों रूपों में प्रवेशद्वार अधोसंरचना परियोजनाओं से सर्वाधिक सीधे प्रभावित हैं।कौशल और प्रशिक्षण
एशिया प्रशांत प्रवेशद्वार में विभिन्न कौशल और शिक्षा वाले व्यक्तियों के लिए व्यवसायों की एक विस्तृत श्रेणी उपलब्ध है। कुछ व्यवसायों के लिए माध्यमिक शिक्षा पर्याप्त हो सकती है, लेकिन अन्य के लिए आगे के प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। संबंधित क्षेत्रों के व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण पर अधिक जानकारी क्षेत्र पृष्ठों में इस वेबसाइट पर हर जगह इस पर वर्णित की गई है: