इस्पात
कनाडाई इस्पात उद्योग एक आधुनिक, नवप्रवर्तनशील, वैश्विक रूप से प्रतियोगितात्मक उद्योग है और यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग है। उद्योग में इस्पात मिलें, इस्पात उत्पाद निर्माता और धातु सेवा केंद्र होते हैं (व्यवसाय जो औद्योगिक ग्राहकों को धातुओं का वितरण करते हैं और इन्वेंट्री रखते हैं और प्रथम चरण का संसाधन करते हैं।
इस्पात ऑटोमेटिव, निर्माण, ऊर्जा निष्कर्षण और संचारण, पैकेजिंग और कई दूसरे निर्माण अनुप्रयोगों में उपयोग होता है। उद्योग कनाडा के संसाधन, ऊर्जा, मशीनरी और अन्य मुख्य क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख ग्राहक भी है।
कनाडाई इस्पात उद्योग उत्पाद विकास, नई तकनीकों और पर्यावरणीय परिवर्तन जैसे क्षेत्रों पर लगातार नवप्रवर्तन कर रहा है।
इस्पात उद्योग में कार्य करना
इस्पात उद्योग तकनीकी रूप से परिष्कृत है। इससे आगे बढ़ते हुए, व्यवसायों के लिए उच्च स्तर के कौशल और अधिक ऊँची मजदूरी आवश्यक है। उद्योग में कामगार शीघ्रता से अनुभव और ज़िम्मेदारी अर्जित कर सकते हैं। बहु-अनुशासनात्मक सामूहिक कार्य को महत्व दिया जाता है।
उद्योग के पास निम्न में व्यवसाय हैं:
- उत्पादन, निर्माण और रखरखाव: निर्माण, यांत्रिक और प्रक्रिया अभियंता; संयंत्र प्रबंधक और ऑपरेटर; रखरखाव और मरम्मत कामगार; इलेक्ट्रीशियन; निरीक्षक और परीक्षक; धातु-शोधन भट्ठी ऑपरेटर और टेंडर; धातु पोअरर और कैस्टर्स, मशीन ऑपरेटर; मशीन बनाने वाले, मिलकर्मी; पर्यावरणीय अभियंता
- अनुसंधान और विकास: धातुकर्म अभियंता, रसायनशास्त्री, औद्यिगिक अभियंता, कंप्यूटर विशेषज्ञ
- व्यवस्थापन और विक्रय: ख़रीदार, वित्तीय विश्लेषक, लॉजिस्टिक विशेषज्ञ, लेखाकार, विक्रय एजेंट और अन्य व्यवस्थापक और लिपिकीय कामगार।
कुशलता और प्रशिक्षण
जहाँ केवल हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त लोगों के लिए कार्य अवसर हैं, वहीं इस्पात उत्पादन और निर्माण के लिए तेज़ी से उच्च स्तर के तकनीकी कौशल और ज्ञान की आवश्यकता होती है। पूरे देश में प्रशिक्षण सामुदायिक महाविद्यालयों में या प्रशिक्षुता द्वारा उपलब्ध है। व्यवसाय जैसे कि अभियंता या वैज्ञानिक के लिए धातुकर्म, पदार्थ विज्ञान या औद्योगिक अभियांत्रिकी में डिग्री आवश्यक है। पेशेवर अभियंता, तकनीशियन या प्रौद्योगिकीविद के रूप में प्रमाणपत्र की आवश्यकता है या कुछ व्यवसायों के लिए अनुशंसित है।
कार्य के दौरान विशिष्ट प्रशिक्षण सामान्य रूप से प्रदान किया जाता है। कामगारों को लगातार विभिन्न तरह के कार्य करने, कंप्यूटर और अन्य उन्नत उपकरण ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
व्यवस्थापिकीय और प्रबंधकीय व्यवसायों के लिए व्यावसायिक कौशल और ज्ञान या तकनीकी और व्यावसायिक योग्यता के संयोजन की आवश्यकता हो सकती है।