लकड़ी उत्पाद निर्माण
लकड़ी उत्पाद निर्माण उद्योग फ़र्नीचर, कैबिनेट, खिड़कियाँ और दरवाजे, मिलवर्क और आवास और निर्माण घटक बनाते हैं।
उद्योग वन उत्पाद उद्योग द्वारा आपूर्ति किए गए कच्चे माल का उपयोग करता है। लंबे समय तक काटे गए, कनाडा के अतिशय वन साधन लकड़ी उत्पादों के निर्माण के लिए एक निरंतर स्रोत सुनिश्चित करते हैं।
तकनीकी उन्नति ने तेज़ी से विकास कर रही नस्लों और छोटे पेड़ों से लकड़ी के उत्पाद बनाना और कच्चे माल के कम ह्रास के साथ अधिक उत्पाद बनाना संभव किया है।
लकड़ी उत्पाद निर्माण में कार्य करना
उद्योग में कार्य अवसर हैं जो प्रविष्टि-स्तर से लेकर उच्च-कुशल पदों तक हैं। लकड़ी उत्पाद निर्माण में तेज-गति की वृद्धि और बढ़ते परिष्करण का अर्थ प्रशिक्षित शिल्पियों, तकनीकीविदों और निर्माण विशेषज्ञों की हमेशा-बढ़ने वाली मांग है।
नियोक्ताओं में छोटी दुकानों से लेकर बड़ी निर्माण कंपनियाँ तक हैं और उनमें पुनः-निर्माता, पैनल निर्माता, रसोई कैबिनेट और फ़र्नीचर निर्माता, वास्तु लकड़ीकार्य कंपनियाँ और पूर्वनिर्मित गृह निर्माता शामिल हैं।
वेतन, पद के लिए आवश्यक शिक्षा और कुशलता के स्तर पर निर्भर करता है।
व्यवसायों में शामिल हैं:
- कुशल व्यापारकर्मी: कैबिनेट बनाने वाले, लकड़ी कार्मिक, कस्टम सॉयर, इलेक्ट्रिशियन, मशीन मिस्त्री, लौह कार्मिक, वेल्डर, पेंटर
- पेशेवर और तकनीकी विशेषज्ञ: गुणवत्ता प्रमाणन विशेषज्ञ, चीरघर संचालन विश्लेषक
- उत्पादन कार्मिक: परिष्कारक, फ़्रेम संयोजनकर्ता, तकनीशियन, मशीन संचालक, गुणवत्ता नियंत्रण पर्यवेक्षक
- संचालन प्रबंधक: उत्पादन प्रबंधक, गुणवत्ता नियंत्रण प्रबंधक
- समर्थन कर्मचारी: क्रेन और फ़ॉर्क्लिफ़्ट संचालक, भारी ट्रक ड्राइवर, संस्थापक और मजदूर
- व्यवस्थापिकीय और विक्रय समर्थन: इस क्षेत्र में विक्रय, प्रचालन तंत्र, मानव संसाधन, क़ानून और जानकारी तकनीक में व्यवसाय शामिल है।
कुशलता और प्रशिक्षण
शिक्षा के भिन्न स्तरों के लिए कार्य अवसर हैं।
कई उच्च विद्यालय वुडलिंक्स कार्यक्रम प्रस्तावित करते हैं जो उद्योग में प्रविष्टि-स्तर कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
उद्योग में सभी कुशल व्यवसायों को प्रशिक्षुता प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती, यद्यपि प्रशिक्षुता कैबिनेट बनाने के लिए उपलब्ध है।
संपूर्ण देश के सामुदायिक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय क्षेत्रों जैसे लकड़ी के गुण, डिज़ाइन,निर्मान, औद्योगिक अभियांत्रिकी, व्यवसाय और विपणन में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। कई कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। एक-वर्षीय तकनीकी कार्यक्रम से लेकर, 2-3 वर्षीय महाविद्यालय डिप्लोमा और 4-5 वर्षीय स्नातक डिग्री तक है।
नौकरी के दौरान और आगे प्रशिक्षण के अवसर वृहत रूप से उपलब्ध हैं और उनकी आवश्यकता तकनीकी रूप से उन्नत रहने के लिए होती है।