• इस वेबसाइट के बारे में

    कैरियर का प्रवेशद्वार (Gateway to Careers/Carrières et potentiel) कैरियर विकल्पों पर ध्यान देने वाले किसी भी और प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक व्यावहारिक संसाधन है।

    जहाँ अधिकांश कैरियर मार्गदर्शिकाएँ व्यवसायों का वर्णन करने पर ध्यान देती हैं, वहीं यह वेबसाइट कनाडा की अर्थव्यवस्था में मुख्य उद्योगों में रोजगार आवश्यकताओं और कैरियर आउटलुक का विवरण प्रदान कर एक महत्वपूर्ण जानकारी अंतर  भरती है।

    कैरियर का प्रवेशद्वार 30 से अधिक क्षेत्रों से कैरियर की आवश्यक जानकारी एक स्थान पर एकत्रित करता है। वेबसाइट प्रत्येक क्षेत्र का एक वर्तमान स्नैपशॉट प्रदान करती है और कार्य दशाओं, व्यवसायों की श्रेणी और क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण का वर्णन करती है। प्रांतीय और क्षेत्रीय संसाधनों और अन्य कैरियर मार्गदर्शिकाओं और व्यक्तिगत क्षेत्र परिषदों द्वारा विकसित किए गए संसाधनों को लिंक प्रदान किए गए हैं। 

    यह वेबसाइट कैसे आपकी मदद कर सकती है

    प्रत्येक उद्योग में कैरियर अवसरों के बारे में जानना इस बदलते आर्थिक समय में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्षेत्र परिषदें वे संगठन हैं जिनके पास उनके उद्योगों की नवीनतम कैरियर जानकारी होती है- वे जानते हैं कि उनके क्षेत्र में कौन से कौशलों की नियोक्ताओं द्वारा माँग है।

    इस जानकारी को अपने कैरियर का चुनाव करने या प्रशिक्षण या पुनः-कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्पों का निर्णय करने में उपयोग करें! प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध व्यवसायों की विस्तृत श्रेणी देखने के लिए साइट द्वारा ब्राउज़ करें और क्षेत्रों के अंदर और बाहर दोनों ओर कैरियर गतिशीलता और उन्नति की संभावनाओं को खोजें ।

      

    TASC लोगो

    कैरियर का प्रवेशद्वार क्षेत्र परिषदों के संघ क्षेत्र परिषदों का संघ (The Alliance of Sector Councils (TASC)/L'Alliance des conseils sectoriels (ACS))

    TASC/ACS लगभग 37 क्षेत्र परिषदों और क्षेत्र-जैसे संगठनों का एक समन्वयात्मक निकाय है जो क्षेत्र-विस्तृत मानव संसाधन समस्याओं का राष्ट्रीय पैमाने पर व्यापक और सहयोगी रूप से विश्लेषण करने और सुलझाने के लिए व्यवसाय, श्रम, शिक्षा और अन्य पेशेवर समूहों को एकसाथ तटस्थ मंच के रूप में लाता है।     

     

    क्षेत्र परिषद, इस पहल के लिए LASI विश्व कौशल  (LASI World Skills) को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहती है.

    LASI विश्व कौशल अप्रवासियों की सेवा करने वाली ओटावा-आधारित स्थानीय एजेंसियों (Local Agencies Serving Immigrants, LASI) का एक समूह है जो स्थानीय श्रम बाज़ारों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए नए कनाडाइयों के कौशल और प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है. LASI विश्व कौशल, पूरे कनाडा से अप्रवासियों और अप्रवासी सेवा एजेंसियों से इस वेबसाइट की डिज़ाइन पर इनपुट एकत्रित करता है.

    अन्य स्वीकृतियां:

    अनुवाद: Société Eskénazi, Ying Xie, wintranslation.com 

    प्रोजेक्ट समन्वयन: LIM Consulting Associates

    वेबसाइट विकास: Industrial Media Inc.

    इस पहल के लिए निधिकरण नागरिकता और आव्रजन कनाडा (Citizenship and Immigration Canada/Citoyenneté et Immigration Canada) द्वारा किया गया।